विश्व उच्च रक्तचाप दिवस पर जिला चिकित्सालय में आयोजित होगा निःशुल्क जांच शिविर

0
230

बीकानेर, 16 मई। विश्व उच्च रक्तचाप दिवस के अवसर पर मंगलवार को एसडीएम राजकीय जिला चिकित्सालय में जिला एनसीडी इकाई एवं जिला चिकित्सालय के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क शिविर का आयोजन किया जाएगा।जिला चिकित्सालय अधीक्षक डॉ. प्रवीण चतुर्वेदी ने बताया कि आमजन को उच्च रक्तचाप से बचाव की जानकारी हो, इसके लिए जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान  एनसीडी प्रभारी डॉ. संजय खत्री और विषय विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा रोगियों की जांच की जाएगी और गैर संचारी रोगों की जानकारी एवं आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया जाएगा। शिविर में डॉ. जसविंदर गिल, डॉ. अनीता सिंह, डॉ. इशिका वशिष्ठ, डॉ. इन्दु दायमा आदि चिकित्सक सेवाएं देंगे। शिविर में हृदय रोग, हाईपरटेंशन, डायबिटिज संबंधित स्क्रीनिंग भी की जाएगी एवं आवश्यक बचाव एवं उपचार बताए जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here