स्तम्भ पर प्रदर्शित किए गांधी , डॉ. कलाम के सिद्धांत ओर बीकानेर स्थापना से जुड़ी जानकारी दर्शाई

0
263

बीकानेर, 25 मई। संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज के. पवन की पहल पर मेजर पूर्ण सिंह सर्किल के पास स्थित स्तम्भ पर महात्मा गांधी और पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के चित्र सहित उनके सिद्धांत और बीकानेर नगर के इतिहास से संबंधित जानकारी प्रदर्शित की गई है। डॉ. पवन ने बताया कि इस क्षेत्र से गुजरने वाले राहगिरों को महात्मा गांधी और डॉ. कलाम जैसे महापुरूषों के जीवन से प्रेरणा मिले, इसके मद्देनजर यह पहल की गई है। इनमें महात्मा गांधी का ‘विनम्र तरीके से आप दुनिया हिला सकते हैं’ तथा डॉ. कलाम का ‘अपने मिशन में सफल होने के लिए आपको लक्ष्य के प्रति एकाग्रचित होना चाहिए’ कथन का प्रदर्शन किया गया है। इसी प्रकार बीकानेर नगर की स्थापना और राव बीका के निधन से संबंधी जानकारी दर्शाई गई है। इस पर जूनागढ़ का चित्र भी प्रदर्शित किया गया है। उन्होंने बताया कि रात्रि के समय रोशनी से सराबोर स्तम्भ आमजन को बेहद आकर्षित करता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here