तीस दिवसीय निशुल्क ब्यूटीसियन एवं मेकअप प्रशिक्षण हुआ शुरू

0
292
बीकानेर,20 मई।  मुक्ति संस्था, बीकानेर के तत्वावधान में तीस दिवसीय ब्यूटीसियन एवं मेकअप प्रशिक्षण कार्यक्रम स्थानीय धोबी तलाई स्थित गली नबंर दस में शुक्रवार को प्रारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि साहित्यकार कवि, कथाकार राजेन्द्र जोशी थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ शिक्षाविद ओमप्रकाश सारस्वत ने की तथा विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय पार्षद नुसरत आरा थी। उद्घाटन उपरांत उपस्थित महिलाओं को सम्बोधित करते हुए ओमप्रकाश सारस्वत ने कहा कि शरीर और चेहरे को सुन्दर बनाने की कला को सौन्दर्य कला भी कहते हैं। 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि साहित्यकार कवि कथाकार राजेन्द्र जोशी ने कहा कि महिलाओं को मेकअप का प्रशिक्षण प्राप्त कर एक सफल उद्यमशील महिला बनना होगा। प्रत्येक व्यक्ति में कोई ना कोई हुनर होंता है, आवश्यकता हुनर को पहचान कर आगे बढ़ने की होती है। क्षैत्रीय पार्षद नुसरत आरा ने कहा कि इस प्रशिक्षण के उपरांत महिलाओं को अपना व्यवसाय प्रारंभ करना चाहिए जिससे महिला शक्ति एक व्यवसायी के रूप में अग्रसर होगी। तीस दिवसीय इस कार्यक्रम में 20 महिलाऐं प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है। प्रशिक्षण के दौरान वरिष्ठ ब्यूटीसियन पूनम नवानी एवं जया नवानी प्रशिक्षार्थियों को प्रशिक्षण देंगी। इस अवसर पर रेखा भाटी, हेमलता, सानिया, शालिनी, निकिता एवं आकांक्षा ने भी उद्घाटन सत्र की चर्चा में अपने विचार रखे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here