अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व तैयारियां शुरू ,करवाया सामूहिक योगाभ्यास

0
272

एडवांस योग शिविर में सिखाएं स्वस्थ रहने के गुर
बीकानेर,05 जून।  महर्षि पतंजलि योग संस्थान की ओर से रविवार को गजनेर रोड़ स्थित जवाहर पार्क में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) की तैयारियों के लिए प्रातः 5.30 से 7 बजे तक निःशुल्क एडवांस योग शिविर का आयोजन हुआ।

योग गुरू दीपक शर्मा के नेतृत्व में योग दिवस के निर्धारित योग प्रोटोकाॅल का सामूहिक अभ्यास करवाया गया जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं, युवक-युवतियां, बच्चे एवं वरिष्ठ नागरिकों ने योग की विभिन्न क्रियाएं सीखीं। योग गुरू दीपक शर्मा ने कहा कि आठवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम ‘‘मानवता के लिए योग’’ के तहत शहरवासियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहाहै उन्होंने कहा कि योग संपूर्ण विश्व को भारत की अमूल्य देन है इसे हमें नियमित दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए। प्रोटोकाॅल के तहत शिथिलीकरण के अभ्यास, ग्रीवाचालन, स्कंध चालन, कटिचालन, ताड़ासन, वृक्षासन, त्रिकोणासन, शशांकासन, भुजंगासन, कपाल भाति,अनुलोम विलोम, भ्रामरी प्राणायाम, मेडिटेशन के साथ ही विभिन्न यौगिक क्रियाओं का अभ्यास साधकों को करवाया गया।

अमित मोदी एवं संजय बारूपाल ने बताया कि आगामी दिनों में शहर के सार्वजनिक पार्कों/स्थानोंपर निःशूल्क योग शिविरों का आयोजन कर आमजन को स्वास्थ्य लाभ दिया जाएगा। वरिष्ठ योग शिक्षक कन्हैयालाल सुथार एवं नन्दलाल शर्मा ने विभिन्न प्रकार के यौगिक अभ्यास के महत्व के बारे में बताया।  इस मौके पर गणपतराम चौधरी, गोविंद ओझा, राजकुमारी शर्मा, प्रदीप दैया,भंवरी देवी, गुंजन मोदी, रविप्रकाश, आशीष शर्मा, किस्मत कंवर, सुनील स्वामी, विनीत प्रजापत, सलोनी चांडक एवं श्याम सुथार के साथ ही सैकड़ों नागरिकों ने योग में अपनी महती भूमिका निभाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here