आजाद नगर पार्क में ट्यूबवेल निर्माण पूर्ण होने पर किया सुंदरकांड पाठ

0
245



बीकानेर 14 जून । हल्दीराम प्याऊ के निकट स्थित आजाद नगर के आजाद नगर पार्क में जलदाय विभाग द्वारा नवनिर्मित ट्यूबवेल को चालू किया गया ।

इस अवसर पर आजाद नगर विकास समिति द्वारा सुंदरकांड का पाठ रखा गया जिसमें समस्त मोहल्ला वासियों ने सहभागिता की। ट्यूबवेल के निर्माण एवं कनेक्शन में सहयोग प्रदान कर पानी की विकट समस्या के समाधान करने पर जलदाय विभाग को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

इस अवसर पर श्री अजय शर्मा अतिरिक्त मुख्य अभियंता जलदाय विभाग बीकानेर रीजन, श्री बलवीर सिंह सुपरिटेंडेंट इंजीनियर बीकानेर व्रत , श्री राजीव दत्ता अधिशासी अभियंता शहर थर्ड, श्री गौरव त्रिवेदी सहायक अभियंता जलदाय विभाग जय नारायण व्यास कॉलोनी बीकानेर, श्री सुरेंद्र सिंह पार्षद वार्ड नंबर 10 एवं श्री अमर सिंह विश्नोई ठेकेदार जलदाय विभाग का माल्यार्पण कर तथा साफा पहनाकर अभिनंदन किया गया। उपस्थित सभी अतिथियों तथा आजाद नगर वासियों ने सुंदरकांड के पश्चात जलदाय विभाग के अधिकारियों तथा विद्युत विभाग के अधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया एवं एवं महाप्रसाद भी ग्रहण किया।
संवाद प्रेषक
रविंद्र भटनागर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here