गोविंद बने भाजपा युवा मोर्चा गंगाशहर मंडल के अध्यक्ष

0
256

बीकानेर, 12 जून। भाजपा युवा मोर्चा ने गंगाशहर मंडल अध्यक्ष की घोषणा कर दी है। गंगाशहर मूल के गोविंद कृष्ण सारस्वत को युवा मोर्चा की गंगाशहर मंडल ईकाई का अध्यक्ष बनाया गया है। युवा मोर्चा के शहर जिलाध्यक्ष वेद व्यास ने आज इस आशय का लिखित आदेश जारी किया।
वेद व्यास ने बताया कि बीजेपी शहर जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह के निर्देश पर गोविंद सारस्वत के नाम की घोषणा की गई है। बता दें कि बीजेपी युवा मोर्चा शहर ईकाई आठ मंडलों में बंटी है। सात मंडलों के अध्यक्षों की घोषणा पहले ही की जा चुकी थी। गंगाशहर मंडल का मामला लंबित था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here