डॉ.सुरेश कुमार राजस्थान वेटरनरी काउंसिल-सदस्य का चुनाव जीते

0
307

बीकानेर 22 जून । झुंझुनू जिले के चिड़ावा के नजदीक देवरोड निवासी डॉ.सुरेश कुमार झीरवाल वर्तमान में राजस्थान पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय बीकानेर में सर्जरी विभाग में सहायक आचार्य के पद पर कार्यरत है अभी हाल ही में राजस्थान स्टेट वेटरनरी काउंसिल के चुनाव संपन्न हुए हैं उसमें देवरोड निवासी डॉ.सुरेश कुमार ने सदस्य के रूप में अपनी जीत दर्ज की है।

नरहड़ निवासी युवा समाजसेवी एवं पशु चिकित्सक डॉ.राहुल जांगिड़ ने बताया कि काउंसिल के चुनाव में 4 सदस्यों के चुनाव के लिए 14 सदस्यों ने भाग लिया था, उसमें झुंझुनू के डॉ. सुरेश झीरवाल ने सदस्य के रूप में जीत हासिल की है।
उनका मुख्य उद्देश्य पशु चिकित्सकों की मांग को प्रभावी ढंग से काउंसिल व सरकार के मध्य रखना व उनका निराकरण करवाना होगा।
साथी पशु चिकित्सक व विश्वविद्यालय के स्टाफ ने डॉ.सुरेश झीरवाल को बधाई दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here