पुणे में आयोजित क्लाइमिंग प्रतियोगिता मैं बीकानेर के शर्मा और बिस्सा होंगे निर्णायक

0
229

बीकानेर 27 जून । 26वीं वेस्ट जोन की स्पोर्ट क्लाइंबिंग प्रतियोगिता पुणे के शिवाजी नगर स्टेडियम में आयोजित की जाएगी । 7 से 9 जुलाई तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में लीड, स्पीड और बोल्डरिंग के कंपटीशन होंगे । आईएमएफ वेस्ट जोन कमेटी द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और गोवा प्रदेश के आरोहक भाग लेंगे । इस प्रतियोगिता में बीकानेर के आर के शर्मा टेक्निकल डेलीगेट और रोहिताश्व बिस्सा निर्णायक होंगें । जयपुर के दीपक आइशोलेन इंचार्ज बनाये गये है । उल्लेखनीय है कि बीकानेर के डा. करणी सिंह स्टेडियम में बनी कृत्रिम क्लाइम्बिंग वाल पर अनेक बार जोनल कंपीटीशन राष्ट्रीय प्रतियोगिताएं भी आयोजित की है और स्थापना से 25 वर्ष तक बीकानेर ही वेस्टर्न जोन का मुख्यालय रहा था ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here