बुलाकी शर्मा मानवीय संवेदना के व्यंग्यकार हैं
बीकानेर, 27 जून । वरिष्ठ व्यंग्यकार बुलाकी शर्मा सामाजिक सरोकार के लेखक हैं । उनकी व्यंग्य रचनाओं में गहरी मानवीय संवेदना है । तीक्ष्ण प्रहार की जगह वे करुणा से ओतप्रोत सृजन करते हैं, इसलिए उनकी रचनाएं पाठकों की स्मृति में लंबे समय तक बनी रहती हैं ।
लखनऊ के प्रखर आलोचक – व्यंग्यकार राजेन्द्र वर्मा ने व्यंग्यधारा की ओर से व्यंग्यकार बुलाकी शर्मा पर केंद्रित ऑनलाइन संगोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में ये विचार व्यक्त किये ।
इस संगोष्ठी में बुलाकी शर्मा ने मृत्यु पर मनन, पिता की फ्रेंड रिक्वेस्ट और कहने वालों का काम है कहना व्यंग्य रचनाओं का प्रभावी वाचन किया ।



