भारतीय जनता पार्टी शहर जिला बीकानेर प्रकोष्ठ संयोजको की बैठक

0
350


संपन्न प्रबुद्ध जन सम्मेलन की तय की गई रूपरेखा।
बीकानेर 02 जून । भारतीय जनता पार्टी शहर जिला बीकानेर के विभिन्न प्रकोष्ठ की बैठक पवनपुरी स्थित भषीन निवास में संपन्न हुई।
जिला उपाध्यक्ष एवम् कार्यक्रम संयोजक एडवोकेट अशोक प्रजापत ने बताया कि केंद्र में मोदी सरकार के 8 वर्ष सेवा सुशासन गरीब कल्याण कार्यक्रम पखवाड़ा 1 जून से 15 जून तक मनाया जा रहा है जिसके अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम तय किए गए हैं उसी श्रंखला में भाजपा के पांच प्रकोष्ठ संयोजको की बैठक आयोजित की गई जिसमे आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई बैठक में शैक्षणिक प्रकोष्ठ संयोजक सुरेश भसीन, चिकित्सा प्रकोष्ठ संयोजक डॉ सिद्धार्थ असवाल, लघु उद्योग प्रकोष्ठ संयोजक नरेश गोयल, प्रबुद्ध जन प्रकोष्ठ संयोजक डॉ सतीश कच्छावा, व्यवसायिक प्रकोष्ठ संयोजक नरेश अग्रवाल,जिला मंत्री अरुण जैन, मंडल अध्यक्ष नरसिंह सेवक,डॉ सुधा शर्मा, डॉ आदिती राजवंशी, श्रीमती मीना भसीन, विजय शर्मा आदि उपस्थित हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here