लयाल पब्लिक स्कूल में मनाया अंतराष्ट्रीय योग दिवस

0
235

बीकानेर, 21 जून। अन्तराष्ट्रीय योग दिवस का जिला स्तरीय समारोह मंगलवार प्रातः लयाल स्कूल में आयोजित हुआ। सोमवार देर रात हुई बरसात के बावजूद बड़ी संख्या में बच्चों ने योगाभ्यास करते हुए आरोग्यता का संदेश दिया। स्कूली विद्यार्थियों में योग के प्रति उत्सुकता देखने को मिली।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ अंजू पोपली थे। उन्होंने कहा कि योग और प्राणायाम सदियों से हमारी दिनचर्या का अंग रहे हैं। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए नियमित योगाभ्यास वरदान है। प्रत्येक व्यक्ति को इस ओर ध्यान देना चाहिए।आज के दौर में योग और प्राणायाम की प्रासंगिकता बढ़ी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here