विश्वसनीय समाचार समूह जनता में विश्वास पैदा करते हैं – डॉ.नीरज दइया

0
277

ओम एक्सप्रेस के दसवें वर्ष में प्रवेश पर आयोजित हुआ सम्मान समारोह

बीकानेर 06 जून। ओम एक्सप्रेस न्यूज पोर्टल, ई मैगजीन और ई पेपर को पाठकों ने सराहा है। पत्रिका एवं ऑन लाईन समाचार पत्र का नवम वार्षिक समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि महंत श्री दीपकवल्लभ गोस्वामी ने कहा कि ओम एक्सप्रेस मीडिया ग्रुप प्रवासी राजस्थानियों में अपनी महती भूमिका निभा रहा है। ओम एक्सप्रेस ग्रुप एक परिवार की तरह है। बीकानेर के लोग मेरे परिवार का हिस्सा है।  इसकी सफलता की मैं कामना करता हूं। विशिष्ठ अतिथि  राजस्थान भूदान आयोग के अध्यक्ष लक्ष्मण कड़वासरा ने कहा कि ओम एक्सप्रेस राजनीतिक सामाजिक और जन समस्याओं को प्रमुखता से उठाता है। विशिष्ट अतिथि डॉक्टर विमला डुकवाल ने कहा कि पत्रकार ओम दैया निर्भीक, निष्पक्ष समाचारों के साथ देश भर में अपने समाचारों के माध्यम से विश्वसनीय बने हैं, इसके लिए टीम  ओम एक्सप्रेस साधुवाद की पात्र है। राजस्थान श्रमजीवी पत्रकार संघ के अध्यक्ष श्री हरीश गुप्ता ने कहा  संगठन का  अध्यक्ष होने के नाते कई बार मेरा प्रवासी लोगों में आना जाना रहता है। चाहे वह कोलकाता हो या मुंबई वहां पर ओम एक्सप्रेस की बात प्रमुखता से उठती है। विशष्ट अतिथि  जिला शिक्षा अधिकारी सुरेश बोड़ा ने कहा कि  ओम एक्सप्रेस एवं पोर्टल के माध्यम से जरूरी समाचार तुरंत  वायरल हो जाती है। बीकानेर जिला उद्योग संघ के सेक्रेटरी  श्री वीरेंद्र आभानी ने कहा मैं पिछले कई वर्षों से ओम एक्सप्रेस की खबरें देखता हूं इनका ऑनलाइन समाचार पत्र न्यूज़ पोर्टल और मासिक पत्रिका में प्रकाशित खबरों में इन्होंने एक अलग पहचान बनाई है। बीकानेर प्रेस क्लब  अध्यक्ष  जयनारायण बिस्सा ने भी अपने विचार साझा करते हुए इसकी बुलंदियों की चर्चा की।   

  इससे पहले सभी अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर फूल अर्पित कर दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम की सुरुआत की | स्वागत उद्बोधन देते हुए डॉ.नीरज दइया ने ओम एक्सप्रेस समाचार पत्र समूह के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि विश्वसनीय समाचार समूह जनता में विश्वास पैदा करते हैं ।  इन्हें मिला सम्मान- हरिनारायण दैया समृति अवार्ड बीकानेर के पांच वरिष्ठ व्यक्तित्वों को मिला जिनमें व्यंग्यकार बुलाकी शर्मा, समाजसेवी एडवोकेट भंवरलाल बडगूजर, कवि -कथाकार  राजाराम स्वर्णकार,  समाज सेविका डॉक्टर नीलम जैन और  वरिष्ठ पत्रकार प्रकाश पुगलिया को दिया गया। ओम एक्सप्रेस एक्सीलेंसी अवार्ड फोटोजर्नलिस्ट दिनेश गुप्ता, वरिष्ठ पत्रकार प्रकाश चंद्र कुमावत, ऋषिराज जोशी,  डॉक्टर मेघना शर्मा,  डॉक्टर शुचि गोस्वामी, धनेश्वर माथुर, भीखाराम चांदमल, मनीष गोस्वामी एड इंडिया की युवा पत्रकार पूजा मेहता, राजेंद्र सोलंकी, पत्रकार नरेश मारू, ज्ञान विधि पीजी महाविद्यालय के  रतनलाल बिश्नोई को सम्मान अर्पित  किया गया। ओम एक्सप्रेस का पर्सनैलिटी ऑफ ईयर अवार्ड जयपुर के इंजीनियर विकास वर्मा को दिया गया। इस अवसर पर  प्रदेश उपाध्यक्ष पत्रकार भवानी जोशी, मुकेश तंवर, नारायण तंवर, धनराज कच्छावा, वीरेंद्र अभानी,  सुरेंद्र डागा, ऋषिकुमार अग्रवाल पत्रकार अजय त्यागी सहित शहर के  गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम का सफल संचालन ज्योतिप्रकाश रंगा ने किया। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here