शहर भाजपा द्वारा प्रत्येक मण्डल में आयोजित होगा योग दिवस कार्यक्रम- अखिलेश प्रताप

0
230

पार्टी बैठक में स्व. सुन्दर सिंह भंडारी पुण्यतिथि, डॉ. श्यामाप्रसाद मुख़र्जी बलिदान दिवस और आपातकाल दिवस कार्यक्रमों पर हुई चर्चा


बीकानेर, 19 जून। भारतीय जनता पार्टी बीकानेर शहर जिला पदाधिकारी, मण्डल अध्यक्ष और मोर्चा पदाधिकारियों की बैठक रविवार को जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में गांधी नगर स्थित जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में जिला संगठन प्रभारी श्री ओम सारस्वत भी उपस्थित रहे ।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह ने आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बीकानेर के पार्टी कार्यकर्ता सभी मण्डलों में योग कार्यक्रम आयोजित कर उत्साह के साथ भाग लेंगे।उन्होंने बताया कि जिलास्तरीय कार्यक्रम वृंदावन पार्क, जयनारायण व्यास कॉलोनी में आयोजित किया जाएगा ।

जिलाध्यक्ष सिंह ने बताया कि कार्यकर्ता पार्टी के संस्थापक सदस्य श्री सुन्दर सिंह भण्डारी की पुण्यतिथि 22 जून और डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस 23 जून को व्यापक जनसंपर्क के साथ मनाएंगे । इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ता केंद्र सरकार के सेवा, समर्पण और गरीब कल्याण के कार्यों और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर जन सम्पर्क करेंगे।

उन्होंने बताया कि 25 जून को देश में जबरन आपातकाल थोपे जाने के विरोध में कार्यकर्ता गांधी पार्क में दो घंटे के लिए धरने पर बैठेंगे । साथ ही आपातकाल और मीसा के दौरान गिरफ्तार किए गए लोकतंत्र सेनानियों के घर जाकर उनका सम्मान करेंगें।

इस अवसर पर जिला संगठन प्रभारी श्री ओम सारस्वत ने कहा कि राजस्थान सरकार सभी मोर्चों पर विफल हो चुकी है। ऐसे में संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता को पार्टी द्वारा बताए गए रचनात्मक कार्यों को पूरे मनोयोग के साथ पूर्ण करना होगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता को बीकानेर के प्रत्येक बूथ की रचना शीघ्रता से पूर्ण कर पार्टी के किले को मजबूत करने के अति महत्वपूर्ण कार्य मे लगना है ।

बैठक में जिला महामंत्री अनिल शुक्ला और जिला उपाध्यक्ष अशोक प्रजापत ने भी विचार व्यक्त किए ।

रविवार को आयोजित इस बैठक में एसटी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. अशोक मीणा, राष्ट्रीय परिषद सदस्य विजय आचार्य, जिला उपाध्यक्ष मधुरिमा सिंह, गोकुल जोशी, भगवान सिंह मेड़तिया, जिला मंत्री अरुण जैन, कौशल शर्मा, प्रोमिला गौतम, सुमनकंवर शेखावत, मण्डल अध्य्क्ष नरसिंह सेवग, जेठमल नाहटा, अजय खत्री, अभय पारीक, विनोद करोल, मुकेश ओझा, कमल आचार्य, दिनेश महात्मा, चंद्रप्रकाश गहलोत , कपिल शर्मा एवं मोर्चा अध्यक्ष श्यामसुंदर चौधरी, राजाराम बिश्नोई, सुमन छाजेड आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here