श्री डूंगरगढ़ में अचार्य महाश्रमण जी का का किया अभिनंदन

0
242

भाजपा जिलाध्यक्ष ताराचन्द सारस्वत के नेतृत्व में मुख्य बाजार में महाश्रमण जी का किया अभिनन्दन

श्रीडूंगरगढ़ बीकानेर, 23 जून। जैन तेरापंथ धर्मसंघ के 11वें अधिशास्ता,आचार्य श्री महाश्रमण जी एंव उनकी धवल सेना के धर्मनगरी श्रीडूंगरगढ़ की पावन धरा पर शुभ आगमन के सुअवसर पर भारतीय जनता पार्टी श्रीडूंगरगढ द्वारा क़स्बे के मुख्य बाजार में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष ताराचन्द सारस्वत के नेतृत्व में विनम्रतापूर्वक हाथ जोड़ करके अभिनन्दन किया ।

आचार्य महाश्रमण जी ने सारस्वत को भावविभोर नेत्रों से देखते हुए आशीर्वाद भी दिया ,इसी के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं ने धवल सेना सहित शौभा यात्रा का जलपान की सेवा के साथ अभिनन्दन किया । इस दौरान जिलाध्यक्ष सारस्वत के साथ चैयरमेन मानमल शर्मा,पूर्व जिलाध्यक्ष रामगोपाल सुथार,हेमनाथ जाखड़, एस कुमार सिंधी,अरविन्द चारण,महेश राजोतिया,प्रदीप जोशी,बजरंगलाल सांसी,भवानी प्रकाश तावणीयाँ,पार्षद जगदीश गुर्जर,विक्रम सिंह,लोकेश गौड़, पवन उपाध्याय,रजत आसोपा विनोद गिरी,गोपाल प्रजापत,श्यामसुंदर पुरोहित,चांद रतन सेठिया,वेदपाल शर्मा,प्रकाश मलघट,महेन्द्र राजपूत,सुरेन्द्र चुरा,गौरीशंकर माली, अशोक माली,हेमराज बरड़िया,राजेश शर्मा,धर्मेन्द्र सिंधी,नारायण पुरोहित,विष्णु वाल्मीकि,अनिल वाल्मीकि,अमित पारीक,क़ारूमल सिंधी,ओम सिंह,महादेव शर्मा आदि कार्यकर्तागण मौजूद रहे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here