संभागीय आयुक्त ने केरियर काउंसलिंग सेमिनार के पोस्टर का किया विमोचन

0
246

बीकानेर 08 जून । बुधवार को संभागीय आयुक्त कार्यालय में नीरज के पवन संभागीय आयुक्त, द्वारा एक पोस्टर का विमोचन किया गया जिसमें दिगदर्शन संस्थान एवं रोटरी क्लब रॉयल्स के तत्वावधान में दिनांक 12 जून को केरियर काउंसिलिंग सेमीनार में होने वाली गतिविधियों की जानकारी दी गई है। इस अवसर दिगर्शन संस्थान के डॉ. शिव प्रसाद जोशी, नेशनल कॅरिअर काउंसलर डॉ. चन्द्रशेखर श्रीमाली, सत्यनारायण शर्मा, डॉ. नरेन्द्र सिंह राठौड़ तथा रोटरी क्लब रॉयल्स के अध्यक्ष डॉ. मनोज सिंह कुड़ी प्राचार्य इंजीनियरिंग कॉलेज, बीकानेर तथा डॉ. विशाल गौड़ उपस्थित रहें। दिनांक 12 जून को होने वाली केरियर काउंसिलिंग सेमीनार में बीकानेर से विभिन्न शिक्षा संस्थान , कॉन्सेप्ट, एग्रीजोन, राजस्थान आई.टी.आई. कॉलेज तथा स्वामी केशवानंद विश्वविद्यालय के कम्युनिटी सांइस महाविद्यालय द्वारा अपनी गतिविधियों का प्रदर्शन किया जायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here