अभातेयुप संगठन यात्रा सीमंधर ग्रुप करवाएगा अनेक आयोजन

0
265

अभातेयुप संगठन यात्रा सीमंधर ग्रुप -तेरापंथ युवक परिषद

श्री डूंगरगढ़ बीकानेर, 12 जुलाई । अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के तत्वावधान में देशभर की शाखा परिषदों की सार संभाल को लेकर संगठन यात्रा का आयोजन चल रहा है।इसके तहत अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद सीमंधर यात्रा ग्रुप संयोजक श्री जितेश पोकरणा,सहसंयोजक श्री देव चावत,सहयोगी सदस्य श्री सूर्यप्रकाश डागा, श्री दीपक बोथरा, श्री शुभम बरडिया, श्री लक्की बाफना ने श्री डूंगरगढ़ क्षेत्र की संगठन यात्रा की।

बैठक की शुरुआत नमस्कार महामंत्र के उच्चारण एवं विजय गीत के संगान के साथ की गई। अभातेयुप के श्री जितेश पोकरणा ने श्रावक निष्ठा पत्र का वाचन करवाया।

तेयुप अध्यक्ष श्री प्रदीप पुगलिया ने अभातेयुप के सदस्यों एवं उपस्थित सभी जनों का स्वागत किया ।

अभातेयुप टीम द्वारा परिषद को आयामों की जानकारी दी और परिषद के साथियों को प्रेरित किया।

परिषद ने भी स्वीकृति जाहिर करते हुए TTF कैंप Level 2 के आयोजन की सहमति,MBDD के 1/2 कैंप का आयोजन,नेत्रदान का संकल्प,किशोर मंडल अधिवेशन में 25+ किशोरों की सहभागिता,नए युवादृष्टि ग्राहक को जोड़ने का संकल्प,शनिवार सामायिक मे अधिकाधिक सहभागिता,दायित्व बोध कार्यशाला में ज्यादा से ज्यादा सदस्यों की सहभागिता,
जैन संस्कारक सम्मलेन में सहभागिता एवं और अधिक कार्यक्रम जैन संस्कार विधि से करवाने का भाव व्यक्त किया।

मंच का सकुशल संचालन एवं परिषद की रिपोर्ट का ब्योरा तेयुप मंत्री श्री सुमित बरडिया द्वारा किया गया।

संपूर्ण कार्यक्रम में सेवाकेंद्र व्यवस्थापिका साध्वी श्री चरितार्थप्रभा जी का पावन सानिध्य मिला एवं उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए सभी का व्यक्तित्व एवं आध्यात्मिक विकास हो ऐसी मंगल कामना की।

कार्यक्रम में सभी संघीय संस्थाएं उपस्थित रही।

तेयुप मंत्री श्री सुमित बरडिया ने आए हुए सभी जनों के प्रति आभार प्रकट किया एवं साध्वी श्री जी ने मंगल पाठ सुनाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here