अर्चना सक्सेना अध्यक्ष एवं भक्ति मल पांडे सीसीआई के बीकानेर जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

0
236

बीकानेर 16 जुलाई । भारत के उपभोक्ता संगठनों का सबसे बड़ा समूह कंजूमर कनफेडरेशन ऑफ इंडिया (सीसीआई ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अनंत शर्मा के आदेश अनुसार राजस्थान शाखा के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश वैष्णव ने सीसीआई की बीकानेर प्रभारी आशा स्वामी की अनुशंसा पर अर्चना सक्सेना को सीसीआई का बीकानेर जिला अध्यक्ष एवं भक्ति मल पांडे को उपाध्यक्ष नियुक्त किया । अर्चना सक्सेना को अगस्त तक बीकानेर शहर की कार्यकारिणी को गठित करने का स्वतंत्र आदेश दिए हैं। गौरतलब है कि कंज्यूमर्स कनफेडरेशन ऑफ इंडिया (सीसीआई) की राजस्थान शाखा के सभी जिलों में जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की जा रही है ताकि अगस्त माह में संभाग स्तरीय बैठकों का आयोजन किया जा सके एवं 10 व 11 सितंबर को उपभोक्ता संगठनों का राष्ट्रीय महासम्मेलन जयपुर में होने जा रहा है जिस को सफल बनाया जा सके ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here