आरपीएफ थाना व रेलवे स्टेशन का किया औचक निरीक्षण

0
243

बीकानेर, 29 जुलाई। किशोर न्याय बोर्ड सदस्यों की टीम ने शुक्रवार को रेलवे पुलिस आरपीएफ थाना और रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण किया गया एवं संबंधित सभी आरपीएफ के जवानों एवं प्रभारी को अरविंद सिंह सेंगर ने जेजे एक्ट के बारे में एवं मानव तस्करी के संबंध मे कानूनी जानकारी दी एवं किरण गौड़ ने IPC की धारा 370 कि जानकारी दी। आरपीएफ थाने में साफ-सफाई उत्तम पाई गई, एवं सभी जवान अनुशासित एवं ड्रेस में पाए गए एवं रेलवे स्टेशन का भी निरीक्षण किया गया। रेलवे स्टेशन पर साफ सफाई का अभाव था जिसका डायरेक्शन दिया गया के स्टेशन पर साफ सफाई नियमित रूप से करवाई जाए। निरीक्षण में अरविंद सिंह सेंगर सदस्य किशोर न्याय बोर्ड बीकानेर एवं किरण गौड़ किशोर न्याय बोर्ड बीकानेर, श्रीमती सविता राठौर चाइल्ड हेल्प लाइन से एवं अन्य चाइल्ड हेल्प लाइन से मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here