उदयरामसर में सत्ताईस हैक्टेयर क्षेत्र में विकसित हो रहा चारागाह

0
274



बीकानेर 09 जुलाई। जिला कलक्टर ने उदयरामसर में चारागाह विकास और चारागाह के लिए कच्ची तलाई निर्माण कार्य का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि पहले चरण में यहां के 27 हैक्टेयर क्षेत्र में चारागाह विकसित किया जाएगा। यहां मरूस्थलीय महत्व के 2500 पौधे लगाए जाएंगे। इसी प्रकार सेवण घास और एलोवेरा भी लगाया जाएगा। इसमें पच्चीस हजार क्षमता के दो जल बिंदु तथा पंद्रह हजार क्षमता के दो जलकुंड बनाए जाएंगे। इस पूरे क्षेत्र को डिच कम बंड से सुरक्षित किया जाएगा। यह मॉडल बीकानेर के लिए नया है, इसमें सुरक्षा के लिए दीवार बनाने की जरूरत नहीं रहती। इसे चारों तरफ गढ्ढा खोदकर सुरक्षित किया जाता है। जिला कलक्टर ने बताया कि चारागाह विकास पर लगभग 48 लाख और तलाई निर्माण पर लगभग 41 लाख रुपये व्यय होंगे। इस दौरान उन्होंने पौधारोपण भी किया। यहां कार्यरत श्रमिकों से बातचीत की और छाया, पानी सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here