ऑल इंडिया इन्श्योरेन्स एम्प्लॉइज एसोसियेशन (AllEA ) ने मनाया स्थापना दिवस

0
269


बीकानेर 1 जुलाई । जीवन बीमा कर्मचारी संगठन आल इण्डिया इन्स्योरेंस एम्प्लोईज़ एसोसिएशन [AIIEA] का 72वाँ स्थापना दिवस आज 01 जुलाई 2022 को सागर रोड स्थित भारतीय जीवन बीमा निगम के मण्डल कार्यालय के समक्ष मनाया गया इस अवसर पर बीकानेर मण्डल समिति के अध्यक्ष राकेश जोशी ने संगठन का ध्वजारोहण किया।


इस अवसर बीकानेर मण्डल सचिव शोकत अली पँवार ने कहा कि हमारे संगठन आल इण्डिया इन्स्योरेंस एम्प्लोईज़ एसोसिएशन का इतिहास अपनी स्थापना 01जुलाई 1951 से ही संघर्ष एवं उपलब्धियों भरा रहा है।
भारतीय जीवन बीमा निगम की स्थापना से पूर्व ही संगठन का निर्माण कर निजी जीवन बीमा कंपनियों के कर्मचारियों के हितों के लिए काम करना प्रारम्भ कर दिया था। संगठन के व्यापक दृष्टिकोण सिद्धांतों तथा वैचारिक
सुदृढ़ता ने जल्दी ही इसे राष्ट्रीय स्तर के श्रमिक संगठन के रूप में स्थापित किया । आज निजीकरण, विनिवेशन व LIC IPO के खिलाफ राष्ट्रीय श्रम संगठनों के साथ सरकार के कदमों के विरुद्ध लड़ाई में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। इसके साथ ही कर्मचारियों के हितों के लिए सदैव सजग रहता है।


बीकानेर मण्डल समिति के अध्यक्ष राकेश जोशी ने भी संबोधित करते हुए कहा कि संगठन स्वयं मे कुछ नहीं है अपितु आप सभी की संगठन के प्रति निष्ठा, विश्वास और एकजुटता एक सशक्त संगठन के रूप में स्थापित करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका है। अतः हम सभी को आज संकल्प लेना चाहिए कि अन्याय के विरुद्ध हमें एकजुट होकर संगठन के प्रत्येक आह्वान की तत्परता व सक्रियता के साथ अनुपालना करनी है।
कार्यक्रम में मण्डल सह सचिव दीपक गुप्ता, जीवन प्रकाश समिति के सचिव शिव शंकर छंगाणी एवं महिला उप समिति की संयोजिका श्रीमती ऋतु साहनी के साथ मण्डल कार्यालय तथा स्थानीय शाखाओं के सभी कर्मचारी शामिल हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here