केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन ओर पुतला दहन शुक्रवार को

0
231

बीकानेर, 21 जुलाई । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार बीकानेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ दिनांक 22 जुलाई 2022 को सुबह 11 बजे विरोध प्रदर्शन एवम पुतला दहन का कार्यक्रम रखा है।

कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी जी और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता श्री राहुल गांधी जी के खिलाफ राजनेतिक द्वेषता पूर्ण कार्यवाही करते हुए जो जबरन ईडी जांच की जा रही है उसके खिलाफ विरोध प्रदर्शन और पुतला दहन कार्यक्रम कोटगेट पर रखा गया है।

प्रवक्ता नितिन वत्सस ने बताया कि जिला अध्यक्ष यशपाल गहलोत के नेतृत्व में होने वाले इस विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम में जिले के वरिष्ठ नेतागण, लोकसभा,विधानसभा चुनाव प्रत्यासी,कांग्रेसी पार्षद गण, पार्षद प्रत्याशी, प्रदेश कांग्रेस,जिला कांग्रेस, ब्लॉक कांग्रेस,सेवादल,महिला कांग्रेस एनएसयूआई,यूथ कांग्रेस, अग्रीम संगठन प्रकोष्ठ विभाग, बूथअध्यक्ष मय कार्यकारिणी और कांग्रेस विचारधारा से जुड़े संगठनों के वर्तमान और निवर्तमान पदाधिकारी शामिल होंगे।

विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम
दिनांक- 22 जुलाई 2022
समय-सुबह 11 बजे
स्थान-कोटगेट बीकानेर
प्रेषक
नितिन वत्सस

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here