गरीबों को पट्टे देने के लिए पार्षदों ने कलेक्ट्री में दिया धरना

0
243

बीकानेर, 22 जुलाई । जिला प्रशासन द्वारा पट्टे बनाने के लिए पार्षदों को नगर विकास न्यास के हॉल में पट्टा संबंधी जानकारी के लिए सुबह 11 जिला प्रशासन द्वारा एक मीटिंग रखी गई।सभी पार्षद नियत समय पर मीटिंग में पहुंच गए तो पता चला कि ज्यादातर पार्षदों को सूचना नहीं है ।
बैठक में उपस्थित पार्षद 12:30 बजे तक नगर विकास न्यास के हॉल मे न्यास और निगम के अधिकारी का इंतजार करते रहे परंतु कोई सक्षम अधिकारी मीटिंग में उपस्थित नहीं हुआ जब सभी नाराज पार्षद जिला कलेक्टर से मिलने गये,परंतु जिला कलेक्टर ने भी समय नहीं दिया इससे नाराज होकर पार्षद जिला कलेक्टर कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गए।पार्षदों की मांग है कि जिला कलेक्टर पार्षदों से मिलकर वार्ता करें।

धरने में पार्षद किशोर आचार्य, श्याम सिंह हाड़ला, माणक कुमावत, प्रतिक स्वामी, भंवर लाल साहू, राजेश कच्छावा, बजरंग सोख ल, रामदयाल पंचारिया, विनोद धवन, मनोज नायक, मनोज विश्नोई, विकास सियाग, शिव कुमार परिहार, पुनीत शर्मा, दुलीचंद शर्मा, सुमित शर्मा आदि प्रमुख पार्षद उपस्थित थे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here