ट्रांस हिमालयन अभियान को पूरा करने एडवेंचर दल लेह लद्दाख पहुंचा

0
230

ट्रांस हिमालय स्पिति से लेह लद्दाख क्षेत्र पहुंचा

बीकानेर 20 जुलाई । टाटा स्टील एडवेंचर फाउंडेशन, जमशेदपुर द्वारा आयोजित दल की 50 साल से ज्यादा उम्र की 11 महिलाओं का एक समूह ट्रांस हिमालयन अभियान को पूरा करने के लिए शक्तिशाली हिमालय पर्वतमाला को पार करने के मिशन पर है, जिसे सबसे कठिन ट्रेकिंग अभियान में से एक माना जाता है ।

आर के शर्मा ने बताया कि पर्वतारोही पद्म भूषण पुरस्कार विजेयिनी बछेंद्री पाल के नेतृत्व में टीम पांच हजार किलोमीटर की दूरी तय करने की कगार है । दल की सदस्य बीकानेर निवासी जिला भाजपा उपाध्यक्ष डा. सुषमा बिस्सा ने बताया कि इस दौरान 18400 फिट ऊंचे फरांगला दर्रा पार करते हुए स्पिति क्षेत्र से लेह क्षेत्र में पहुंचे। इस दौरान खराब मौसम, बरसात, बर्फबारी व टूटे रास्तों के कारण काफी दिक्कतें आई लेकिन दल की सदस्याएं पूरे जोश के साथ अंतिम पड़ाव की ओर अग्रसर है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here