देश मे पहलीबार जारी होगा 175 रुपये का सिक्का

0
310

टुडे राजस्थान न्यूज़

देश मे पहलीबार जारी होगा 175 रुपये का सिक्का

ये आपको सुनने में अजीब जरूर लगेगा कि क्या कभी देश मे 175 रुपये का सिक्का भी जारी हो सकता है ?
जी हाँ ये बात सौं प्रतिशत सही है कि जल्दी ही देश मे 175 रुपये का स्मारक सिक्का जारी होने जा रहा है
दअरसल भारत सरकार रुड़की(उत्तराखंड) स्थित भारतीय प्रोधोगिकी संस्थान की स्थापना के 175 वर्ष पूरे होने के अवसर पर 175 रुपये का विशेष सिक्का जारी करने जा रही है ।
देश के जानेमाने सिक्को के संग्रह और अध्यन करने वाले बीकानेर के सुधीर लुणावत के अनुसार देश मे पहलीबार जारी होने वाले इस 175 रुपये के सिक्के का कुल वजन 35 ग्राम होगा जिसमें 50 प्रतशित चांदी,40 प्रतिशत ताँबा ,औऱ 5-5 प्रतिशत निकल व जस्ता का मिश्रण होगा !
44 मिलीमीटर गोलाई के इस सिक्के के मुख्य भाग पर भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान,रुड़की के मुख्य प्रसासनिक भवन जेम्स थॉमस इमारत का फोटो होगा इस फोटो के नीचे मध्य भाग में 175 वर्ष लिखा होगा तथा इस इमारत के ऊपरी परिधि में हिंदी व नीचली परिधि पर अंग्रेजी में “भारतीय प्रोधोगिकी संस्थान” लिखा होगा !
जेम्स थामस इमारत के नीचे दाई और 1847 व बाईं और 2022 लिखा होगा
वही सिक्के के दूसरी तरफ अशोक स्तम्भ के नीचे सत्यमेव जयते व ₹ के चिन्ह के साथ 175 लिखा होगा दाई व बाई और हिंदी व अंग्रेजी में रुपये और भारत लिखा होगा !

सुधीर के अनुसार इस सिक्के का निर्माण भारत सरकार की मुम्बई टकसाल में होगा तथा सिक्के की अनुमानित कीमत 4000 के आस पास होगी ।
सुधीर बातते है कि
इससे पहले भी अलग अलग मौको पर भारत सरकार द्वारा 60 रूपए,75 रुपये ,125 रुपये, 150 रुपये ,250 रुपये ,350 रूपये ,400,500,550 और हजार रुपये के स्मारक सिक्के जारी किये जा चुके है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here