पंजाब राज्यसभा सांसद पाठक दो दिवसीय बीकानेर दौरे पर

0
243


बीकानेर, 15 जुलाई। पंजाब राज्यसभा सांसद व बीकानेर के पावणा प्रो. संदीप पाठक दो दिवसीय दौरे पर बीकानेर पहुंचे हैं। शनिवार दिनभर पारिवारिक कार्यक्रमों में प्रो पाठक की उपस्थिति रहेगी। गौरतलब है कि पंजाब चुनाव में आम आदमी पार्टी की जीत के चाणक्य माने जाने वाले आईआईटी के प्रोफेसर संदीप पाठक बीकानेर गोलछा चौक निवासी झंवरलाल-गुलाब देवी गोलछा के दामाद हैं। पाठक की पत्नी का नाम तेजस पाठक है। साली वीनस जैन व साले विशाल गोलछा जो कि स्वयं भी सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय हैं। विशाल गोलछा ने बताया कि पारिवारिक कार्यक्रम के तहत वे दो दिन के लिए बीकानेर आए हैं। पंजाब चुनाव में आप की जीत के चाणक्य माने जाने वाले आईआईटी के प्रोफेसर संदीप पाठक पंजाब से राज्य सभा सांसद चुने गए है। डॉ पाठक छत्तीसगढ़ में बिलासपुर के छोटे से गांव बताह के रहने वाले हैं। शुरुआत की शिक्षा बिलासपुर में उसके पश्चात हैदराबाद, कॉम्ब्रिज यूनिवर्सिटी से पीएचडी,उस के बाद भारत लौट आए,2016 में बतौर प्रोफेसर iit दिल्ली में प्रवेश किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here