प्रोफेशनल कांग्रेस के बीकानेर जिला अध्यक्ष बनने पर डॉ.पी.के.सरीन का किया स्वागत

0
237



बीकानेर, 30 जुलाई । अखिल भारतीय प्रोफेसनल कांग्रेस के राजस्थान प्रदेश समन्वयक वरिष्ठ कांग्रेसी नेता श्री राजीव अरोड़ा ने राजस्थान में प्रोफेसनल कांग्रेस की शाखाओ का विस्तार करते हुए बीकानेर जिला अध्यक्ष पद पर वरिष्ठ चिकित्सक डा.पी.के.सरीन को नियुक्त किया
डॉ.पी.के.सरीन के जिला अध्यक्ष बनने पर बीकानेर कांग्रेसजनों ने खुशी व्यक्त करते हुए उनका माला पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया
वही जिला अध्यक्ष बनने पर बीकानेर शहर कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत, प्रदेश कांग्रेस सचिव हाजी जिया उर रहमान आरिफ, ने दूरभाष से डॉ. सरीन को बधाई प्रेषित की।

बीकानेर में डॉ.सरीन का स्वागत करने वालो में शहर कांग्रेस प्रवक्ता नितिन वत्सस, कच्ची बस्ती महासचिव अमित सोलंकी, वरिष्ठ पत्रकार नासिर जैदी, चिकित्सा प्रकोष्ठ के महासचिव राकेश वाल्मीकि,महिला कांग्रेस की सचिव मंजू देवी गोस्वामी, सुमित्रा, हनुमान राव ने स्वागत अभिनंदन करते हुए बधाई प्रेषित की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here