पूल पार्टी की मस्ती आज, आप भी ले सकते हैं हिस्सा

0
299

पूल पार्टी की मस्ती आज, आप भी ले सकते हैं हिस्सा

टुडे राजस्थान न्यूज़
बीकानेर 31 जुलाई । अपनी अलमस्ती के लिये पहचाना जाने वाले बीकानेर में हमेशा अनूठे आयोजन होते ही है। कभी मेले मगरिये तो कभी रम्मतों की धमक। ऐसे में सावन के मौसम में फुव्वारों में भी शहर कहां पीछे रहने वाला है। भागमभाग की इस जिन्दगी में शुकुन के कुछ पलों को बाटने के लिये युवाओं की टीम एक यादगार पूल पार्टी करने जा रही है। 31 जुलाई को कर्नल एवलोन में होने वाली इस पूल पार्टी में पहली बार डीजे की कमान युवतियों के हाथ रहेगी। शिवबाड़ी मंदिर के पास स्थित कर्नल एवलोन में अपने परिवार के साथ जमकर डीजे की धून पर धिरकने का मौका मिलेगा। आयोजक अजीम भुट्टा,पारस सुराणा,रेखा जैन, गौरव सिसोदिया ने बताया कि पूल पार्टी में सिंगल व्यक्ति की एंट्री 300, कपल की 500 रूपये तथा दो बच्चों सहित फैमिली की एंट्री फीस 1000 रूपये रखी गई है। इच्छुक व्यक्ति अथवा परिवार सायं 4 बजे से पूल पार्टी का आनंद ले सकेंगे। उन्होंने बताया कि पूल पार्टी के दौरान फोटोग्राफी और स्नैक्स की व्यवस्था आयोजकों द्वारा की जाएगी। उन्होंने बताया कि मुख्य प्रायोजकों में राजमहल व खाओसा है। मंच का संचालन एंकर विनय हर्ष व ज्योति सोनी करेंगे।


ये रहेगें पूल पार्टी के सहयोगी
इवेन्ट मैनेजमेंट से जुड़े एजाज हुसैन भुट्टा,अरबाज खांन और एम के ने बताया कि इस शानदार पूल पार्टी की यादों को संजोए रखने के लिये मुख्य सहयोगी बीकानेर टाइल्स एंड सेनेट्री हाउस, रायल इन,समेजा ग्रुप, आशियाना डेकोर,रजवाड़ी,द रेक,कैफे अड्डा,भाटी ग्राफिक्स, न्यू बीकाणा फ्लावर भारत बूट हाउस, किशन स्वीट्स, बीकानेर डेकोरेशन इवेन्ट्,खूशबू टेलीकास्ट (इमरान खांन),गणपति टैंट एंड इवेन्ट्स,साउंड पाटर्नर के रूप में वी जे इवेन्ट के (विकास वर्मा) व डीजे विशाल (प्रभु) सहयोगी रहेंगे।
ये रहेंगे मुख्य आकर्षण
पार्टी के दौरान म्यूजिक पर पूल मस्ती के साथ साथ फोम पार्टी , गेम्स,डांस,फूड व फोटो शूट,सेल्फी बूथ,गिफ्ट व टेटू आर्ट(आकश) ,ड्रीम डांस अकेडमी 2.0, राजस्थानी टेडी बॉय,बच्चों के लिये अलग से पूल की व्यवस्था रहेगी।
इन नंबरों से जल्द करवा सकते है बुकिंग
पूल पार्टी का हिस्सा बनने के लिये 9782265647,8005904887,7014606727 नंबरों से संपर्क किया जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here