बकाया पदोन्नति को लेकर शिक्षा मंत्री से मिले

0
229


बीकानेर,14 जुलाई। राजस्थान वरिष्ठ अध्यापक संघ (कला वर्ग) के कोर ग्रुप के प्रतिनिधि मंडल ने प्रदेशाध्यक्ष सुभाष जोशी के नेतृत्व में आज बीकानेर में राजस्थान के शिक्षा मंत्री डॉ.बी.डी.कल्ला से मुलाक़ात कर वरिष्ठ अध्यापक से व्याख्याता पद पर 2021_2022और 2022_2023 की दो साल की बकाया पदोन्नति शिक्षा सेवा नियम 2021 के तहत ही करवाने की मांग की ।
प्रदेशाध्यक्ष जोशी ने बताया कि प्रतिनिधि मंडल ने शिक्षा मंत्री से ये भी मांग करी कि सेवा नियम 2021 मे बिना संशोधन किये ही पदौन्नति से व्याख्याता बनाया जावे जो कि स्नातक और स्नातकोत्तर में समान विषय की योग्यता रखते हो जिससे राजस्थान की विद्यालयो मे अध्ययनरत लाखो विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का भी लाभ मिलेगा । जोशी ने बताया कि मा.शिक्षा निदेशक बीकानेर को राज्यसरकार द्वारा 26.5.21 के पत्र द्वारा समान विषय में स्नातकोत्तर किये व.अ को भी पदोन्नति का लाभ देने के लिऐ प्रस्ताव मांगे है ।
संघ की सदस्यो ने मांग की कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए इस प्रस्ताव को रूकवा कर कैबिनेट मे पारित प्रस्ताव शिक्षा सेवा नियम 2021 के तहत ही पदौन्नति से विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ कला वर्ग के वरिष्ठ अध्यापक भी पदोन्नति का लाभ ले सके राज्यसरकार द्वारा50 वर्षों बाद जो संशोधन किये है नियमों को अमलीजामा पहना कर बकाया पदौन्नति शीध्र करवाने की मांग की ।
कोर ग्रुप के सदस्यों में के.के.व्यास सहित संघ के वरिष्ठ सदस्य उपस्थित थे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here