बीकानेर के इन 5 कलाकारों की कृतियां इटली के अंतरास्ट्रीय कला प्रदर्शनी 2022 में होंगी शामिल

0
240

बीकानेर 20 जुलाई । दुनिया की पॉपुलर कला दीर्घा फ्री आर्ट गैलरी इटली में 29 जुलाई से 2 अगस्त 2022 तक लगने वाली अंतरास्ट्रीय कला प्रदर्शनी 2022 में बीकानेर के 5 कलाकार दुनिया के=150 दिग्गज कलाकारों के साथ में शामिल हुवे हैं।


फ्री आर्ट गैलरी के संस्थापक एंजो मरीना ने कलाकारों को इस बारे में मेल भेजकर बधाई दी ।
बीकानेर के जो कलाकार अंतर्राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी 2022 में भाग लेंगे उनमें डॉ, मोना सरदार डूडी, पोर्ट्रेट मास्टर कमल किशोर जोशी, योगेंद्र कुमार पुरोहित, मुकेश जोशी सांचीहर,श्री वल्लभ पुरोहित शामिल है ,इससे पहले इटली 3 अंतरास्ट्रीय कला प्रदर्शनी में भी ये कलाकार भाग ले चुके है ।


भारत के अलावा इटली , नाईजीरिया,अमेरिका , रूस ,युक्रेन,नेपाल,इंग्लैंड ,आदि देशों के 150 दिग्गज कलाकार शामिल है जो इस आर्ट शो के जरिए दुनिया में अमन चैन का संदेश देंगे ।
फ्री आर्ट गैलरी इटली के द्वारा इन कलाकारो का बड़ा सम्मान भी किया जाएगा ।
बीकानेर ओर भारत के लिए यह गौरव की बात है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here