बीकानेर जिला कुश्ती संगम की विशेष मीटिंग आज डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में

0
261

बीकानेर जिला कुश्ती संगम की विशेष मीटिंग आज 3:30 बजे डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में

बीकानेर , 15 जुलाई। आज 15 जुलाई शनिवार को 3:30 बजे बीकानेर जिला कुश्ती संगम की अति आवश्यक मीटिंग डॉ. करणीसिंह स्टेडियम परिसर मैं रखी गई है। जिला कुश्ती संगम के सचिव जगन पूनियां ने बताया कि इस मीटिंग में जिला कुश्ती संगम से जुड़े सभी पदाधिकारीगण एवं कुश्ती से जुड़े विशेष विशेष गणमान्यजनो से विनम्र भाव से अपील है कि इस अति आवश्यक मीटिंग में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएं। मीटिंग में कुश्ती एवं कुश्ती से जुड़ी हुई विशेष अपडेट दी जाएगी एवं आगामी कार्यक्रमों की भी रूपरेखा तय की जाएगी। संगम की इस मीटिंग में कुश्ती एवं कुश्ती में आ रही बड़ी समस्याओं के समाधान पर भी चर्चा होगी। खेलों में हुए बड़े बदलाव को देते हुए कुश्ती खेल में भी अब तक बहुत बदलाव हुए हैं इसको लेकर भी बड़ी चर्चा होगी। राज्य स्तरीय कुश्ती दंगल, ओलंपियन स्टाइल कुश्ती दंगल, मैट एवं कुश्ती के पहलवानों को प्रोत्साहन देने की भी बात मीटिंग में मुख्य रहेगी। जिला स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक आ रही मुश्किलों को आसान दोनों को अपडेट करने पर भी चर्चा की जाएगी। सभी कुश्ती संगम के पदाधिकारियों की उपस्थिति में बड़े निर्णय लिए जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here