भारत माता के जयकारों के साथ भाजयुमो ने निकाली तिरंगा यात्रा

0
234


बीकानेर 26 जुलाई । कारगिल विजय दिवस पर मंगलवार को धर्मनगरी भारत माता के जयकारों से गूंज उठी। शहर में जगह-जगह कार्यक्रम किए गए। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने बीकानेर शहर में तिरंगा प्रभात फेरी निकालकर बलिदानियों के बलिदान को याद किया।

-भाजयुमो ने प्रभातफेरी में बलिदानियों को किया याद

भाजपा जिलाध्यक्ष वेद व्यास ने जूनागढ़ से तिरंगा प्रभात फेरी को रवाना किया। उन्होंने इसकी अगुवाई की और यह शहीद स्मारक पर आकर संपन्न हुई। वेद व्यास ने यात्रा के सफल आयोजन पर भाजयुमो के कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दी। वेद व्यास ने कहा कि कारगिल विजय की जंग में अपना बलिदान देने वाले जवानों के बलिदान को देश सदैव याद रखेगा।
सोशल मीडिया जिला संयोजक विक्रम सिंह राजपुरोहित ने कहा की कारगिल का युद्ध भारतवर्ष के गौरव का प्रतीक है। जिसमें हमारे जाबांज सैनिको ने दुश्मनों के दांत खट्टे कर दिए थे । उन्होंने कहा कि कारगिल में सैनिकों के बलिदान पर देश को गर्व है। बलिदानी सैनिकों के सम्मान में यह तिरंगा प्रभातफेरी निकाली गई है।
आज के कार्यक्रम में उपाध्यक्ष हेमन्त कछावा, जितेंद सिंह भाटी, मंत्री गिरीराज खत्री,मनोज भाटी, गजेंद्र सिंह भाटी, धीरज पंडित,मंडल अध्यक्ष नथमल लिम्बा, राजेंद्र जालप,गोविंद सारस्वत,रविन्द्र जाजड़ा,भव्य दत्त भाटी, ऋषि पारीक, विमल स्वामी, यशपाल गहलोत,, दुर्गेश सोनी,सूर्य सोनी , मुकुल स्वामी, विक्रम कुमावत, ,शुभम भोजक,अमन सिंह राजपुरोहित, अर्जुन पंवार, अजय खत्री, जितेंद्र सिंह राजपुरोहित, युवराज व्यास, यशपाल गहलोत, हर्षवर्धन आचार्य, विनीत तंवर, देवेश भाटी, त्रिलोक सिंह, कपिल स्वामी, विष्णु सोलंकी, विनीत सिंह सोढा, केशव आचार्य, अमन राजपुरोहित, आयुष्मान सिंह चौहान, देवेंद्र सिंह भाटी, नवल सिंह बडगूजर, विकास पंवार, मूलचंद देवत, गगन, रजत सिंह, आदि रहे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here