भारत विकास परिषद महिला शाखा टीम द्वारा गर्ल्स हॉस्टल मैं वाटर कूलर एवं प्यूरीफायर भैंट

0
236

शीतल पेयजल की महत्ता सर्व विदित है।
जल ही जीवन का आधार है

बीकानेर 19 जुलाई 2022 भारत विकास परिषद मीरा शाखा की प्रांतीय उपाध्यक्ष शशि चुग एवं प्रांतीय महिला संयोजिका डॉ दीप्ति वाहल पीबीएम हॉस्पिटल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ पी के सैनी से शीतल पेय जल के लिये एक वाटर कूलर देने हेतु वार्ता की । उन्होंने कहा कि पुराने गर्ल्स हॉस्टल में अध्ययनरत छात्रााओं को इसकी सर्वाधिक आवश्यकता है ।

मीरा शाखा सदस्याओं ने आज दिनांक 19 जुलाई को हॉस्टल में ठंडे पानी की मशीन व एक RO वाटर प्यूरीफायर लगवाया साथ ही उसके रखरखाव की जिम्मेदारी भी ली।
इस का विधिवट उद्घाटन डॉ पी के सैनी द्वारा किया गया कार्यक्रम में
मीरा शाखा अध्यक्ष रितु मित्तल, सचिव छवि गुप्ता, वित्त सचिव रश्मि भंसाली, सुसन भाटिया, रेखा विजय, ललिता कालरा , कुसुम क्वात्रा आदि उपस्थित थीं।
हॉस्टल वार्डन डॉ संजीव बूरा , डॉ नीति शर्मा व डॉ प्रमिला खत्री ने मीरा शाखा का आभार व्यक्त किया ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here