श्रीमती द्रोपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने पर भाजपा देहात ने मनाया विजयोत्सव

0
284

भाजपा जिला कार्यालय गांधीनगर बीकानेर में जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने घुमक्तु एवं आदिवासी महिलाओं के साथ बांटी मिठाइयां, चलाये पटाखे

बीकानेर 21 जुलाई । देश के सर्वोच्च राष्ट्रपति के पद पर श्रीमती द्रोपदी मुर्मू जी की ऐतिहासिक विजय के उपलक्ष्य मे आज शाम भाजपा बीकानेर देहात ने जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत के नेतृत्व मे भाजपा कार्यकर्ताओं ने घुमक्तु आदिवासी महिलाओं एवं बच्चों के साथ जमकर जश्न मनाया ।


भाजपा बीकानेर देहात जिलामंत्री देवीलाल मेघवाल ने बताया कि भाजपा कार्यालय गांधीनगर बीकानेर में देहात से आई घुमक्तु आदिवासी महिलाओं व बच्चों के साथ भाजपा जिला पदाधिकारी एवं कार्यकताओं के साथ सभी ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई और शुभकामनाएं दी तथा पटाखे चलाकर खुशी का इजहार किया।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत ने कहा कि एक बेहद पिछड़े व वंचित आदिवासी समाज की संघर्षशील महिला को देश के सर्वोच्च पद तक ले जाने का पुनित कार्य श्री नरेंद्र मोदी जैसा विराट व्यक्तित्व ही कर सकता है। उन्होंने कहा कि आज हम सभी लोग यहां श्रीमती द्रोपदी मुर्मू जी के राष्ट्रपति बनने की खुशी मनाने और उन्हें इस पद तक पहुंचाने की पहल करने वाले यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का आभार व्यक्त करने के लिए एकत्रित हुए हैं।

उन्होंने कहा कि श्री नरेंद्र मोदी जी का इस ऐतिहासिक कदम के लिए बीकानेर जिले के भाजपा के समस्त भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों तथा कार्यकर्ताओं की ओर से मैं कोटि कोटि आभार प्रकट करता हूं।
भाजपा ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष भंवरलाल जांगिड़ ने सम्बोधित करते हुए कहा भाजपा में ही ऐसा हो सकता है बाकी पार्टियां परिवारवाद को ही बढ़ावा दे रही है भाजपा संवैधानिक पदों पर ऐसे लोग को प्रत्याशी बना रही जो समाज के नीचले पायदान से जुड़े हुए हैं उपराष्ट्रपति पद पर भी भाजपा किसान परिवार के राजस्थान से जगदीप धनखड़ को प्रत्याशी बनाया है इसके लिए केन्द्रीय नेतृत्व हम सभी आभार व्यक्त करते है।

इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री कुम्भाराम सिद्ध जिला मंत्री देवीलाल मेघवाल अरविंद चारण भाजपा ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष भंवरलाल जांगिड़ जिला कार्यसमिति सदस्य दिनेश सारस्वत भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष रामकरण नाथ सिद्ध जिला मंत्री अशोक मारू अर्जुनसिंह जगदीश मारू सरपंच एसोसिएशन अध्यक्ष व मण्डल अध्यक्ष तोलाराम कुकणा सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here