साफा पाग पगड़ी समाज का चरित्र- विमर्शानन्द गिरि महाराज

0
273


बीकानेर,13 जुलाई 22। सुई पर पगड़ी बान्ध कर विश्व कीर्तिमान स्थापित करने वाले कृष्ण चन्द पुरोहित का नाम इतिहास के सुनहरे पन्नो पर लिखा गया है इनको फॉरएवर स्टार वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में इनका नाम दर्ज हुआ हैं,इनके फॉरएवर स्टार वर्ल्ड रिकॉर्ड का अनावरण सुबह गुरु पूर्णिमा के सुभ अवसर पर बीकानेर का ह्रदय शिवबाडी मठ में आयोजन किया गया, मुख्य रूप से गुरूदेव विमेर्शा नंद जी महाराज (अधिस्ठदाता शिव मठ बाडी)और सामानन्द गिरि जी महाराज ( अधिस्ठ दाता माउंट आबू,और इन्दौर)थे।


अधिस्ठ दाता शिवबाडी के विर्मेशा नन्द जी महाराज ने बताया की सुई पर पगड़ी बान्ध कर विश्व कीर्तिमान स्थापित यह एक चरि हैं, भारतीय संसकृति वेद मुलक है,और सनातन है ।इसके अनुसार ब्रह्म अपनी अनिर्वचनीय शक्ति द्वारा संसारिक जीवन में अलोकिक जीवन वर्त करता है,कर्म प्रधान होता हैं कर्म से ही व्यक्ति कर्मशील होता है तभी उसकी पूजा होती है ।इसी अवसर पर उन्होने कहा कि आप कला एवं संस्कृति के विषयों पर सोचना और ध्यान से जुड़े विभिन्न आयामों के माध्यम से बाजार में छापा आलेख जीवन का अवलोकनार्थ है ।
इसी क्रम में सामानन्द जी गिरि महाराज ने बताया की विगत 147 वर्षों से श्री ललेश्वर महादेव की दिव्य सनीधि में इस गुरु पूर्णिमा के दिन साफा पाग पगड़ी बान्ध कर विश्व कीर्तिमान स्थापित किया है कला का सवरूप दिया गया है,और आप कला एवं संस्कृति में समाज और राष्ट्र के लिए प्रेरणा का स्रोत बन कर आपका प्यार और सम्मान से सम्मानित हैं ।


इसी क्रम में घनश्याम जी स्वामी और हरीश जी शर्मा ने बताया की पुरोहित ने निरन्तर कला में साधना लीन हैं ये विगत कई वर्षों से साफा पाग पगड़ी मे अपना कौशल दिखा चुके है ।इन्होने कई विश्व कीर्तिमान स्थापित किया है,साथ ही हाथ की अंगुलियों के ऊपर साफा पाग पगड़ी बान्ध कर विश्व कीर्तिमान स्थापित किया है,ठीक इसी प्रकार से माचिस की तूलिका पर पगड़ी बान्धना,पेन्सिल पर पगड़ी बान्धना,और सबसे कम समय में साफा बान्धना,आदी कार्य कर अपना नाम विश्व पटल पर शुसोभीत किया है ।
इसी अवसर पर श्री कौशिक जी ने कार्यक्रम का संचालन किया,साथ ही हिमांशु साध,बी जी व्यास जी, रमेश जी जोशी जी, श्याम सुन्दर किराड़ू, मोहित पुरोहित, आदित्य पुरोहित,विमल किशोर व्यास आदी प्रमुख रूप से थे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here