सी ए दिवस के उपलक्ष पर किया झंडारोहण

0
372

बीकानेर, 01 जुलाई। सीए दिवस के उपलक्ष में आई.सी.ए.आई.बीकानेर ब्रांच परिसर में प्रात: 9 बजे ब्रांच अध्यक्ष सीए अंकुश चोपड़ा ने झंडारोहण किया व सीए मोटोसॉग गायन हुआ। चोपड़ा ने बताया कि 1 जुलाई को पूरे भारत में 74वां सीए दिवस मनाया जा रहा है।

इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित सभी सीए सदस्यों व विद्यार्थियों को सीए दिवस की बधाई दी। बांच के नये कमेटी सदस्य सीए मुकेश शर्मा का सभी उपस्थित सदस्यों ने स्वागत किया। इस अवसर पर बीकानेर ब्रांच के उपाध्यक्ष सीए राहुल पचीसिया, सचिव सीए हेतराम पुनिया, कोषाध्यक्ष सीए अभय शर्मा, सीक ासा चेयरमैन सीए जसवंत सिंह बैद, वरिष्ठ सीए पूनमचंद बोथरा, सीए बी.के. मोदी, सीए परितोष झा,सीए राजेश अग्रवाल के अलावा अनेक सीए सदस्य,नवगठित सीकासा कमेटी के सदस्य व अन्य विद्यार्थी उपस्थित थे। इस अवसर पर बांच अध्यक्ष सीए अंकुश चोपड़ा ने बताया आज शाम को नोखा रोड़ स्थित टी. एम. ऑडिटोरियम में सांस्कृतिक संध्या आयोजित होगी।

नई सीकासा कार्यकारणी का हुआ गठन
दि इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउन्टेन्टस ऑफ इण्डिया की बीकानेर मंच द्वारा नई सीकासा कार्यकारणी का गठन सी.आई.आर.सी के सीकासा चेयरमैन सीए अनिल यादव के समक्ष किया गया। ब्रांच के सीकासा अध्यक्ष सीए जसवंत सिंह बैद ने बताया इस कार्यकारणी में रामभजन भूतडा, गौरव करनाणी, मिहिर बोथरा, देवांसी राठी, देविका राठी व सिद्धि राठी को शामिल किया गया है। इस अवसर पर सी.आई.आर.सी. के सचिव सीए लोकेश माहेश्वरी,सी. आई.आर.सी सदस्य सीए आकाश बरगोती,ब्रांच अध्यक्ष सीए अंकुश चोपड़ा,ब्रांच के उपाध्यक्ष सीए राहुल पचीसिया,सचिव सीए हेतराम पुनिया,कोषाध्यक्ष सीए अभय शर्मा उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here