उछब तिरंगा के तहत काव्य संध्या 12 अगस्त को

0
259

उछब तिरंगा के तहत काव्य संध्या 12 अगस्त को

बीकानेर 11 अगस्त। आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर प्रज्ञालय संस्थान एवं राजस्थानी युवा लेखक संघ द्वारा अपने साहित्यिक आयोजनों की कड़ी में आगामी 12 अगस्त 2022 वार शुक्रवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
संस्था के संयोजक शायर कासिम बीकानेरी ने बताया कि ‘उछब तिरंगा’ कार्यक्रम के तहत काव्य संध्या का आयोजन सांय 5ः30 बजे नालन्दा पब्लिक सी.सै. स्कूल के सृजन सदन में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजस्थानी के वरिष्ठ कवि कमल रंगा करेंगे।
काव्य संध्या में नगर के हिन्दी, उर्दू एवं राजस्थानी के कवि शायरों को आमंत्रित किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here