एमनेस्टी स्कीम 2022 के क्रम में संवाद एवं परिचर्चा का आयोजन 3 अगस्त को

0
276


बीकानेर, 01 अगस्त । बीकानेर जिला उद्योग संघ अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया एवं सचिव वीरेंद्र किराड़ू ने बताया कि वाणिज्यिक कर विभाग, कार्यालय अतिरिक्त आयुक्त (प्रशासन) राज्य कर विभाग, बीकानेर से प्राप्त पत्र के आधार पर बताया कि विभिन्न व्यवहारी फर्मों के विरुद्ध बकाया पुरानी मांग के निस्तारण हेतु राज्य सरकार द्वारा बजट 2022 में एमनेस्टी स्कीम 2022 की बहुप्रतीक्षित घोषणा की है, ताकि व्यवहारी फर्मों के विरुद्ध बकाया मांग को समाप्त किया जा सके। इस हेतु समस्त औद्योगिक एवं व्यापारिक संगठन एवं उद्यमियों व व्यापारियों को इस संबंध में युक्तियुक्त जानकारी देने एवं इससे सम्बंधित नियमों से अवगत करवाने हेतु दिनांक 03/08/2022 को शाम 4:00 बजे वाणिज्यिक कर विभाग तुलसी सर्किल, बीकानेर के कॉफ्रेंस हॉल में व्यवहारियों एवं औद्योगिक व व्यापारिक संगठनों से संवाद हेतु सेमीनार एंव परिचर्चा का आयोजन रखा गया है । इस परिचर्चा में एमनेस्टी स्कीम 2022 के तहत आने वाली सभी समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किये जाने का प्रयास किया जाएगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here