एलोरा कूलर परिवार की ओर से विद्यालय को पंखें भेंट

0
246

बीकानेर 6 अगस्त । एलोरा कूलर परिवार की ओर से अजय सिंह(वरिष्ठ अध्यापक) द्वारा अपनी स्वर्गीय माता जी सावित्री देवी की स्मृति में प्रथम पूण्य तिथि पर राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय नायक मोहल्ला,राजीव नगर(मुक्ता प्रसाद) बीकानेर के बच्चों के लिए 5 पंखे विद्यालय के प्रधानाध्यपक श्री शिवशंकर गोदारा को भेंट किए गए।


भीषण गर्मी व उमस भरे माहौल को देखते हुए एलोरा परिवार के अजय सिंह ने विद्यालय प्रधानाध्यापक शिवशंकर गोदारा की प्रेरणा से जरूरतमंद विद्यालय के लिए ये पंखे भेंट किए,विदित रहे कि भामाशाह श्री अजय सिंह भी राजकीय विद्यालय में वरिष्ठ अध्यापक के पद पर कार्यरत है।
विद्यालय प्रधानाध्यपक श्री शिवशंकर गोदारा,अध्यापिका श्रीमती नीना सैनी,अध्यापक ज्ञानचन्द यादव,केशव आचार्य,रणजीत सिंह भाटी व आसुतोष व्यास द्वारा भामाशाह का इस पुनीत भेंट के लिए आभार व्यक्त कर उनका अभिनदंन किया व सार्वजनिक शिक्षा में भौतिक सुविधाओं के विकास में उनके योगदान के लिए उनकी प्रशंसा की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here