घरों में दिन एवं रात फहराया जा सकेगा तिरंगा

0
255

हर घर तिरंगा अभियानः पहले दिन कार्यालयों, घरों और प्रतिष्ठानों पर फहराया तिरंगा
घरों में दिन एवं रात फहराया जा सकेगा तिरंगा
बीकानेर, 13 अगस्त। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत तीन दिवसीय हर घर तिरंगा अभियान शनिवार को प्रारम्भ हुआ। सरकारी कार्यालयों, घरों और प्रतिष्ठानों में बड़ी संख्या में तिरंगे फहराए गए। कलक्ट्रेट परिसर स्थित विभिन्न कार्यालयों के अलावा जिला परिषद, पंचायत समितियों और ग्राम पंचायतों तक तिरंगे झंडे फहराए गए। शनिवार को भी विभिन्न स्कूलों की ओर से तिरंगा यात्राएं निकाली गई। आर के पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी विभिन्न मार्गों से होते हुए डॉ. करणी सिंह स्टेडियम पहुंचे। आमजन ने घरों में भी तिरंगे झंडे लगाए। वहीं प्रतिष्ठानों और दुकानों में भी हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा झंडा लगाकर देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ मनाई गई। जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी नित्या के. बताया कि भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा भारतीय झंडा संहिता में संशोधन किया गया है। इसके अनुसार जहां झंडे का प्रदर्शन खुले में किया जाता है या जनता के किसी व्यक्ति द्वारा घर पर प्रदर्शित किया जाता है, वहां उसे दिन एवं रात में फहराया जा सकता है। उन्होंने हर घर तिरंगा अभियान के बचे हुए दोनों दिन आमजन से अधिक से अधिक संख्या में तिरंगा झंडा फहराने का आह्वान किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here