जगदीप धनखड़ के उपराष्ट्रपति निर्वाचित होने पर शहर भाजपा ने जताई प्रसन्नता

0
267

बीकानेर, 06 अगस्त। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल श्री जगदीप धनखड़ के बड़े अन्तर से उपराष्ट्रपति पद पर निर्वाचित होने पर शहर भाजपा पदाधिकारियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए श्री धनखड़ को शुभकामनाएं प्रेषित की है।

भाजपा जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह ने कहा कि तीन दशक से भी लंबे सार्वजनिक जीवन में श्री जगदीप धनखड़ जी ने देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। विधायक, सांसद या फिर बंगाल के राज्यपाल के रूप में वे अपने हर दायित्व में निरंतर लोगों से जुड़े रहे।

प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य ने कहा कि वीरभूमि राजस्थान की पावन धरा शेखावाटी के निवासी, सौम्य एवं मृदुभाषी व्यक्तित्व के धनी श्री जगदीप धनखड़ के उपराष्ट्रपति पद व राज्यसभा के सभापति के रूप में चुने जाने से उच्च सदन की गरिमा और बढ़ेगी।

भाजपा जिला महामंत्री मोहन सुराणा, अनिल शुक्ला, नरेश नायक, जिला उपाध्यक्ष अशोक प्रजापत, गोकुल जोशी, भगवान सिंह मेड़तिया, जिला कोषाध्यक्ष शिवरतन अग्रवाल, जिला मंत्री अरुण जैन, मनीष आचार्य, कौशल शर्मा, प्रोमिला गौतम, इंद्रा व्यास इत्यादि पदाधिकारियों ने भी श्री धनखड़ को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सदन की संवैधानिक प्रक्रिया में उनके व्यापक व लंबे प्रशासनिक अनुभव का देश को बहुत लाभ मिलेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here