जिला सीनियर क्रिकेट चैंपियनशिप में जुबेर खान ने लगाया शानदार शतक

0
239


बीकानेर 28 अगस्त । जिला सीनियर क्रिकेट चैंपियनशिप रविवार को हुए मैच में जुबेर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए लगाया शतक।
जिला क्रिकेट संघ के सचिव रतन सिंह ने बताया कि
जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में चल रही सीनियर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट चैंपियनशिप में आज खेले गए मैच में टीम सी ने निर्धारित 50 ओवरों में पहले खेलते हुए 281 रन बनाए जिसमें दीपेश ने 47 तारीक खान ने 81 रनों का योगदान दिया , टीम ए तरफ से प्रेम पडिहार ने चार विकेट व मनीष पूनिया ने दो विकेट लिए लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम ए ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए यह लक्ष्य मात्र 37.1 ओवर में ही पूरा कर लिया जिसमें जुबेर खान ने शानदार 198 रन बनाए जिसमें 16 चौके और 16 छक्के भी लगाए और अपनी टीम को जीत दिलवाई, टीम सी की तरफ से अनिकेत गुप्ता व अजीत सिंह ने दो-दो विकेट लिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here