पारिवारिक न्यायालयो में 75 वैवाहिक विवादों के प्रकरणो का किया निस्तारण

0
231

बीकानेर 13 अगस्त । पारिवारिक न्यायालय, बीकानेर मे आज दिनांक 13अगस्त को राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजन के द्वौरान् पारिवारिक न्यायालय स. 1, 2 एवं 03 में कुल 118 प्रकरण रखे गए जिनमें से आपसी समझाईश से ओन लाईन व ओफ लाईन दोनो ही तरीको से पारिवारिक न्यायालयो में कुल 75 वैवाहिक विवादो के प्रकरणो का निस्तारण किया गया ।


पारिवारिक न्यायालयों हेतु गठित लोक अदालत बैंच मे अध्यक्ष के रुप मे श्री बरकत अली, न्यायाधीश पारिवारिक न्यायालय स.2, बीकानेर एवं सदस्य श्री बसंत कुमार आचार्य ने समझाईश की। पीठासीन अधिकारी श्री बरकत अली, न्यायाधीश पारिवारिक न्यायालय स. 2, बीकानेर ने बताया कि आज रखे प्रकरणो मे पति पत्नि के मध्य वैवाहिक विवाद होने से एक
दुसरे से पृथक पृथक निवास करते हुए जीवन यापन कर रहे थे। जिनके मध्य विभिन्न आरोपो के चलते हुए वैवाहिक विवाद न्यायालय में विचाराधीन थे। पक्षकारान के मध्य न्यायालय मे लम्बित वैवाहिक विवादो मे आज लोक अदालत में समझाईश करवाई गई, जिस पर सभी ने लोक अदालत की भावना से प्रेरित होकर पुराने सब झगडो को समाप्त कर
न्यायालय मे लंम्बित प्रकरणो का राजीनामा से निस्तारण करवाया । कई प्रकरणो में बतौर पति पत्नि सुखद दाम्पत्य जीवन व्यतीत करने के लिए परिवचन भी दिए । पक्षकारान को पीठासीन अधिकारी द्वारा संकल्प दिलवाया गया कि पक्षकारान के मौहल्ले, रिश्तेदारी आदि में
यदि कोई वैवाहिक विवाद होगा तो ये पक्षकारान आज न्यायालय मे समझाईश मे मिली सीख को मध्य नजर रखकर उनको भी अपने स्तर पर समझाकर उनके मध्य हो रहे वैवाहिक विवाद का निस्तारण करवायेगें । समझाईश के द्वौरान् न्यायालय मे इन पक्षकारान के परिवारजन भी
उपस्थित रहे, उन्हे भी न्यायालय द्वारा संकल्प दिलवाया गया ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here