रोटरी के सेवा कार्य दूसरों के लिए प्रेरणादाई : डॉ. कल्ला

0
255



बीकानेर, 07 अगस्त। शिक्षा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला ने एसडीएम राजकीय जिला अस्पताल में रोटरी क्लब बीकानेर रॉयल्स द्वारा जिला एसडीएम अस्पताल में गोद लिए गए गंभीर संक्रमित वार्ड के नवीनीकरण व सुस्सजीकरण कार्य के साथ नवनिर्मित जल मंदिर का लोकार्पण किया गया।
इस अवसर डॉ. कल्ला ने कहा कि परहित से बड़ा कोई धर्म नहीं होता। दूसरों की सेवा करने वालों को सदैव याद रखा जाता है। उन्होंने कहा कि रोटरी द्वारा सेवा के अनेक कार्य हाथ में लिए गए हैं। यह समाज के लिए प्रेरणादाई हैं। रोटरी रॉयल्स द्वारा जिला अस्पताल का वार्ड गोद लिया गया है तथा यहां जल मंदिर बनाया गया है। इससे मरीजों और उनके परिजनों को राहत मिलेगी।


इस दौरान रोटरी प्रांत 3053 के आगामी प्रांतपाल पवन खंडेलवाल, क्लब अध्यक्ष डॉ मनोज कुड़ी, सचिव राजीव माथुर के साथ भामाशाह परिवार के मनीष बवेजा, राजेश बवेजा तथा प्रकल्प संयोजक पंकज पारीक मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन आनंद आचार्य ने किया। इस अवसर पर रोटे डॉ. पुनीत खत्री, रोटे पूनम सारस्वत, ऋषि धामु, ऋतुराज सोनी, जिला अस्पताल अधीक्षक डॉ. प्रवीण चतुर्वेदी, डॉ. जसविंदर गिल, डॉ. भूपेंद्र तिवारी ने रोटरी रॉयल्स के सेवा भाव और सेवा प्रकल्पों पर विचार रखे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here