लम्पि रोग के प्रति प्रशासन की लापरवाही दिखाने के लिए सौंपा ज्ञापन

0
266

पूर्व उप महापौर ने मुख्यमंत्री, पशु पालन विभाग मंत्री व शिक्षा मंत्री को लम्पि रोग के प्रति प्रशासन की लापरवाही दिखाने के लिए सौपा ज्ञापन

बीकानेर 17 अगस्त । बुधवार को बीकानेर में पूर्व उप महापौर अशोक आचार्य ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पशु पालन विभाग के मंत्री लाल चंद कटारिया व शिक्षा मंत्री बी डी कल्ला को लम्पि रोग से गायों की बढ़ती मृत्यु दर व इसमे हो रही प्रशासन की लापरवाही के बारे में पत्र के मध्यम से अवगत करवाया। अशोक आचार्य ने पत्र के माध्यम से बताया की लम्पि रोग का संक्रमण पूरे शहरी परकोटे में हो गया हैं और गायों की मृत्यु दर भी बढ़ रही है। सरकार द्वारा जो टोल फ्री नंबर दिये गए हैं वहा सिर्फ झूठा आशवासन मिल रहा है और दूसरे अधिकारी भी अपना काम करने से कतरा रहे हैंऔर फोन उठाने में आना कानी कर रहे हैंइसे पता चलता है की प्रशासन द्वारा शुरू किया अभियान केवल दिखावे मात्र हैं क्योंकि फोन करने पर विभाग के अधिकारी फोन नही उठा रहे है। इस कारण गौ पालकों को समय पर इलाज नहीं मिल पा रहा हैं। आचार्य ने बताया की शहर में कुछ सामाजिक संस्थाओ ने इस रोग से लड़ने का बेड़ा उठा रखा जो की एक प्रशंसानीय कार्य हैं परंतु उनके पास भी सभी प्रकार की दवाईंयों एवं वेक्सिन की कमी हैं। पूर्व उप महापौर ने सरकार को जल्द से जल्द कुछ कड़े कदम उठाने और गौ पालकों तक इलाज पहुंचाने की सलाह दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here