विद्यार्थियों ने रैली निकाल कर देश भक्ति का दिया संदेश

0
215

हर घर तिरंगा-घर घर तिरंगा अभियान

बीकानेर, 06 अगस्त। खतूरिया कॉलोनी स्थित टेरेसा चिल्ड्रन उच्च माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने खतूरिया कॉलोनी के विभिन्न मार्गों से होते हुए तिरंगा रैली निकाल कर जन जागरण का कार्य किया।
तिरंगा रैली को स्कूल की व्यवस्थापक श्रीमती आशा मधुसूदन ने झंडा दिखा कर रवाना किया। बेहद अनुशाषित तरीके से तिरंगा रैली में विद्यार्थियों ने वंदे मातरम, भारत माता की जय घोष के साथ वातावरण को देशभक्तिमय बना दिया।


बच्चो की तिरंगा रैली सांसद सेवा केंद्र, पुलिस थाना के सामने से होती हुई जय घोष के साथ चलती रही। तिरंगा रैली में बच्चो ने हाथ मे तिरंगे झंडे लिए हुए थे।
रैली को सफल बनाने में अनिल शुक्ला, अभय पारीक, संजय गुप्ता, नरेंद्र सिंह आबड़सर, सिद्धार्थ असवाल आदि कार्यकर्ताओ ने व्यवस्थाओं को संभाला।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here