स्वतंत्रता आंदोलन में कांग्रेस का गौरवमयी इतिहास, संघी थे अंग्रेजो के खास – यशपाल गहलोत

0
227

आजादी की गौरव यात्रा के चौथे दिन कांग्रेसजन ने लगाए नारे
वो डंडे से तोड़ेंगे हम झंडे से जोड़ेंगे, वंदे मातरम, स्वतंत्रता सेनानी हर्ष का किया अभिनंदन

बीकानेर 12 अगस्त । आजादी के 75 वे साल में बीकानेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने आजादी की गौरव यात्रा के तहत आज गोकुल प्रसाद पुरोहित की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नत्थूसर गेट से बारहगुवाड़ रतानी व्यासों का चोक, हर्षा का चोक, मोहता चोक, नाइयो की गली सब्जी बाजार चूड़ी बाज़ार होते हुए लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर तक यात्रा निकाली।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने कहा की भारतीय स्वतंत्रता के इतिहास में कांग्रेस के सिपाहियो का गौरवमयी इतिहास रहा है जबकि संघी भाजपाई उस वक्त भी अंग्रेजी हुकूमत के खास थे भारत के स्वतंत्रता आंदोलन के सिपाहियो की गुप्त जानकारीया और आंदोलन की महत्वपूर्ण जानकारियां अंग्रेजो तक पहुंचाना उनका काम था आज वही अवसरवादी लोग सत्ता का दुरुपयोग कर रहे हैं हमे उनको रोकना है।.

राज्य मंत्री मदनगोपाल मेघवाल ने कहा की तिरंगे के तीन रंगों की महत्त्वता समझते हुए देश की एकता को बचाए रखना कांग्रेस का।काम है और इस वक्त इसकी बड़ी आवश्यकता है।

प्रदेश सचिव हाजी जिया उर रहमान आरिफ ने कहा की आज जिस तरह से भाजपा देश को जाती धर्म और क्षेत्रों की दृष्टि से बांटने में लगी है तब हमारी जिम्मेदारी और बढ़ जाती है की हम ऐसी हुकूमत के खिलाफ जमकर संघर्ष करे और देश को टूटने से बचाए।

प्रवक्ता नितिन वत्सस ने बताया की आज आजादी की गौरव यात्रा में पदयात्रा करने वालो में पूर्व प्रदेश सचिव राजकुमार किराडू,वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीलाल व्यास,किशनलाल इनखिया,उपाध्यक्ष दिलीप बांठिया, पार्षद शिवशंकर बिस्सा,पार्षद दुर्गादास छंगाणी,पार्षद सुशील सुथार पार्षद मनोज किराडू,पार्षद किशन तंवर,वरिष्ठ कांग्रेसी सांगीलाल वर्मा, पट्टू जोशी महासचिव विक्की चड्ढा, रवि पारिक,ललित तेजस्वी संजय आचार्य, रवि पुरोहित, जवाहर बाल मंच के प्रदेश संयोजक अरुण व्यास अभिषेक पंवार,विकास माकड़ सचिव पाबूराम नायक,मनोज चौधरी करणीसिंह राजपुरोहित, विकास तंवर एजाज पठान, शिव गहलोत यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष धनपत चायल, यूथ कांग्रेस पूर्व विधानसभा अध्यक्ष फरमान कोहरी, यूथ कांग्रेस पश्चिम जिला अध्यक्ष प्रदीप शर्मा, राजेश आचार्य, किशन ओझा, नवरतन व्यास, करनी सिंह राजपुरोहित खेल कूद प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव इकबाल मलवान,ओम प्रकाश लोहिया महिला कांग्रेस देहात अध्यक्ष राजकुमारी व्यास, अर्चना नागल, मुमताज शेख दीपक कछावा लकी गहलोत नजाकत अली,जाकिर नागौरी,गिरधर जोशी, मनोज व्यास, सोनू बारासा, हरिरतन व्यास,बलराम नायक नारेबाजी करते हुए चल रहे थे।

जिसमें वो तोड़ेंगे डंडे से हम जोड़ेंगे झंडे से वंदे मातरम

इस अवसर पर जब यात्रा रत्तानी व्यासो के चोक पहुंची तो वहा कांग्रेस के शिष्टमंडल यशपाल गहलोत मदन गोपाल मेघवाल, जिया उर रहमान आरिफ और श्रीलाल व्यास ने स्वतंत्रता सेनानी श्री सत्यनारायण हर्ष का उनके निवास जाकर पुष्पहार पहनाकर और पुष्प वर्षा कर उनका अभिनंदन किया।

यात्रा में बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद थे।

कल की यात्रा शाम 5 बजे शिव पार्वती मंदिर गोपेश्वर बस्ती से चालू होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here