संभागीय आयुक्त ने जोड़बीड़ में किया पौधारोपण

0
246

बीकानेर 10 अगस्त। बुधवार को बीकानेर के जोड़बीड इलाके के भैरूँ मंदिर में संभागीय आयुक्त नीरज के पवन के सानिध्य में बीकानेर डिस्ट्रिक्ट केमिस्ट्स एसोसिएशन द्वारा विशाल पौधा रोपण कार्यक्रम आयोजित किया।
सर्वप्रथम भैरूँ जी की पूजा अर्चना करके सभी ने आशीर्वाद प्राप्त किया फिर 108 विशाल वृक्षों हेतु पौधे लगाए गए।
जिसमें एसोसिएशन के अध्यक्ष बाबूलाल गहलोत ,उपाध्यक्ष नंदलाल पुरोहित ,मंत्री किशन जोशी ,निवर्तमान अध्यक्ष सुरेश बच्छावत ,पूर्व अध्यक्ष विजय महात्मा ,राजकुमार चौधरी ,सुशील यादव ,महेश शर्मा,जेठमल तंवर,आशाराम जोशी,शिवशंकर जाजड़ा,उदाराम चौधरी,प्रेम सांखला,नवीन,आदि अनेक दवा विक्रेताओं ने भाग लिया ।
समारोह के अंत में संभागीय आयुक्त का आभार ज्ञापित करते हुवे केमिस्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष बाबूलाल गहलोत ने सभी को भोजन प्रसाद हेतु आमंत्रित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here