आओ झूमे गाएं कार्यक्रम में झूम उठे लोग
बीकानेर, 26 सितंबर । राजश्री कला मंदिर बीकानेर और अमन कला केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में स्थानीय रेलवे प्रेक्षागृह में “आओ झूमे गाएं, एक सुरमई शाम डॉ दिनेश शर्मा के नाम” सपन्न हुआ अमन कला केंद्र के अध्यक्ष एम रफीक कादरी ने बताया की ।कार्यक्रम में डॉक्टर दिनेश शर्मा के गाए गीतों,लोकगीतों और माउथ ऑर्गन वादन को दर्शकों से भरपूर तालियां मिली. युगल गीतों में डॉ दिनेश का साथ गोपिका सोनी और दीपिका प्रजापत ने भी अपनी गायिकी का लोहा मनवाया ।




