चेतन स्वामी के कथा संग्रह “बाई म्हांरी चिड़कोली” का किया लोकार्पण

0
284

श्रीडूंगरगढ़,11 सितम्बर। राष्ट्र भाषा हिन्दी प्रचार समिति के प्रांगण में आयोजित संगोष्ठी में राजस्थानी कथाकार चेतन स्वामी के नव प्रकाशित कथा संग्रह बाई म्हांरी चिड़कोली का विमोचन राजस्थानी भाषा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के पूर्व अध्यक्ष श्याम महर्षि ने किया। इस अवसर पर श्याम महर्षि ने कहा कि चेतन स्वामी की कहानियाँ लोक के सच को अनावृत करती है। प्रत्येक कहानी पाठक को सोचने के लिए विवश करती है। यह एक सुखद अहसास है कि लेखक की कथा सृजन की यह यात्रा अविरल जारी है और उतरोतर स्वामी की कहानियाँ अधिक वैचारिक सघनता के साथ सामने आ रही है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा कवि रवि पुरोहित ने की। पुरोहित ने कहा कि चेतन स्वामी की कहानियों की बुनावट बहुत बारीक रहती है, पाठक एक पंक्ति भी अगर छोड़ देता है तो वह किसी एक तथ्य से वंचित रह जाता है।
इस दौरान चेतन स्वामी ने अपने कहानी संग्रह से स्हैर नामक कहानी का वाचन किया, जिसका पाठकों ने रसास्वादन किया। कथाकार मदन सैनी ने करधनी कहानी को सुनाया। कहानी की रोचकता ने सभी को प्रभावित किया। कवि श्रीभगवान सैनी ने बाल कविताओं का पाठ किया। संगोष्ठी में सत्यनारायण योगी, रामचन्द्र राठी, पत्रकार अशोक पारीक, मुकेश सैनी, विजय महर्षि ने भी अपने विचार व्यक्त किये। संयोजन सत्यनारायण योगी ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here