जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन आयोजित करने पर किया विचार विमर्श

0
266

बीकानेर, 17 सितंबर। राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील) की जिला शाखा एवं प्रदेश कार्यकारिणी की संयुक्त बैठक आज संगठन के प्रांतीय सलाहकार मंडल के अध्यक्ष सुभाष आचार्य की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में संगठन का 61 वां जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन आयोजित करने पर विचार विमर्श किया गया ।

संगठन का 61 वां जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय महर्षि दयानंद मार्ग (लेडी एलगिन) बीकानेर में आयोजित होगा। सदस्यों को संबोधित करते हुए संगठन के प्रदेश महामंत्री यतीश वर्मा ने कहा कि राज्य सरकार प्रतिवर्ष जिला एवं राज्य स्तर पर शैक्षिक सम्मेलनों का आयोजन करती है जिस पर बैठकर शिक्षकों को शिक्षा की गुणात्मक सुधार एवं छात्रों का सर्वांगीण विकास शिक्षा के माध्यम से कैसा हो पर चिंतन होता है। संगठन के जिलाध्यक्ष आनंद पारीक ने कहा कि 23 सितंबर को जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन में अधिक से अधिक शिक्षक उपस्थित हो जिससे कि शिक्षा विभाग में क्षेत्र में वर्तमान और मैं आ रही कठिनाइयों का समाधान किया जा सके उपस्थित शिक्षकों के विचार विमर्श किया जा सके ।आज की बैठक में जिला मंत्री गोविंद भार्गव, संगठन के जिला उपसभाध्यक्ष अब्दुल बहाव, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष गुरुप्रसाद भार्गव, जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद असलम ,गोपाल पारीकसंगठन के तहसील सभाध्यक्ष (कोलायत) भंगा सिंह यादव ,बीकानेर तहशील मंत्री अशोक तंवर ओर कोषाध्यक्ष अनिल वर्मा उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here